WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

BJP Leader Balwinder Gill:पंजाब भाजपा नेता को आवास के बाहर गोली मारी

BJP Leader Balwinder Gill:पंजाब भाजपा नेता को आवास के बाहर गोली मारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक इकबाल सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा नेता बलविंदर गिल को रविवार रात अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई और फिलहाल एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

श्री गिल जंडियाला गुरु के ज्योतिसर स्थित अपने घर पर थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर आए और उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें स्थानीय केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

श्री गिल जालंधर लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त थे। सूत्रों के मुताबिक वह हाल ही में जालंधर से वरिष्ठ नेता केवल कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर लौटे थे। कुमार ने उन्हें अमृतसर में उनके घर के बाहर छोड़ दिया और चले गये।

डीएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने घटना की निंदा है। उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कानूनसम्मत सजा देने की मांग की।

अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की भी अंतिम यात्रा, बस पलटने से हुआ हादसा