WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कमजोर बूथों पर मजबूत बनाने भाजपा ने बनाई रणनीति

मंत्रियों और पदाधिकारियों को अपने प्रवास पर करना होगा फोकस

Bjp Membership Campaign

कमजोर बूथों पर मजबूत बनाने भाजपा ने बनाई रणनीति

 भोपाल:प्रदेश भाजपा की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में नगरीय निकाय चुनाव में कुछ जगह पर पार्टी के अनुरूप परिणाम नहीं आने वाले क्षेत्रों पर अब ज्यादा फोकस किया गया।  कमजोर जिले से लेकर कमजोर बूथ तक प्रभारी मंत्री और पदाधिकारियों को लगातार प्रवास करना होगा, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद भी कायम रखना होगा। इस बैठक में सांसद, विधायक और प्रदेश भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ली थी।

नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों पर चर्चा करने के लिए आयोजित हुई बैठक में संगठन के पास मौजूद रिपोर्ट के आधार पर चर्चा की गई। जिसमें पार्टी के कुछ महीने पूर्व हुए बूथ विस्तारक अभियान को लेकर भी कुछ पदाधिकारियों से सवाल जवाब किये गए। प्रदेश संगठन ने नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों के आधार पर कमजोर बूथों का भी चयन कर लिया है। इन बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को फिर से दी गई है।

*बैठक से पहले वीडी की चुनिंदा नेताओं से चर्चा*
विधायक, सांसद और पदाधिकारियों की बैठक से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव का संगठन की ओर से काम देख रहे पदाधिकारियों से लंबी चर्चा की। इस बैठक में उन्होंने एक बार फिर से पूरी रिपोर्ट का होमवर्क किया। इसके बाद शर्मा बैठक में पहुंचे।

*नाथ ने बैठक पर किया हमला*
भाजपा की हो रही इस बैठक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हार बहुत जगह पर मिली है। पुलिस और प्रशासन को दबा के विजय हासिल की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरी निकाय चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता का पेट भर चुका है। भाजपा के नाटक नौटंकी और झूठ से अब जतना कांग्रेस का साथ दे रही है।