BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे भोपाल, विमानतल पर CM शिवराज, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय ने की अगवानी

716

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे भोपाल, विमानतल पर CM शिवराज, वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय ने की अगवानी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो जेपी नड्डा आज भोपाल पहुंच गए हैं। भोपाल विमानतल पर उनकी अगवानी राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की।

WhatsApp Image 2022 06 01 at 11.53.36 AM

इस मौके पर राज्य के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये है कार्यक्रम 

सुबह 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरूद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेकेंगे।

12 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

दोपहर 12.15 बजे सात नं. स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे।

दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

यहां से दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी शाम 5 बजे राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर रवाना होंगे।

WhatsApp Image 2022 06 01 at 11.53.36 AM 1

 

जबलपुर संभागीय कार्यालय में होगा भव्य स्वागत

शाम 6.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।

शाम 6.30 बजे विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत होगा।

रात्रि 9.15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी सांसद श्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे। जिसके पश्चात वे

रात्रि 10.15 बजे श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास पचपेढी पहुंचेंगे।

बूथ बैठक में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवाओं से करेंगे चर्चा।