बीजेपी का परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण पर कांग्रेस और कमलनाथ के विरुद्ध कैम्पेन

कांग्रेस शासित नेताओं और सरकार को लेकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर देश-प्रदेश में किए जा रहे पोस्ट

279

बीजेपी का परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण पर कांग्रेस और कमलनाथ के विरुद्ध कैम्पेन

भोपाल
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर बीजेपी ने कांग्रेस के परिवारवाद और कांग्रेस की नीतियों को लेकर सोशल मीडिया पर कैम्पेन छेड़ दी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सोशल मीडिया की टीम क्विट इंडिया हैशटैग के साथ आधा दर्जन मामलों में कांग्रेस और कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहे जनविरोधी कामों को मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को किए ट्वीट में कहा है कि आजादी के बाद राजतंत्र समाप्त हुआ लेकिन हमारे देश में एक परिवार है जिसने 55 वर्षों तक न सिर्फ सत्ता सुख भोगा बल्कि उस परिवार की सहमति से 20 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार हुए हैं। उसी परिवार के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पर्याय बनी हुई है। मप्र में करप्शननाथ व मि. बंटाधार के नेतृत्व में कांग्रेस की परिवारवाद व भ्रष्टाचार की परंपरा फल-फूल रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि कांग्रेस की डीएनए में ही करप्शन है। जैसे कमलनाथ ने 15 महीने में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया था, वैसे ही अब कांग्रेस ने कर्नाटक में भी 3 महीने में ही कमीशनखोरी शुरू कर दी। ये जगजाहिर है कि कांग्रेस एक भ्रष्टाचारी पार्टी है। आइए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार व परिवारवाद बढ़ाने वाली इन बुराइयों को दूर करने और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का हम संकल्प लें। उधर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, अहंकार और अनैतिकता को क्विट आईएनडीआईए कहने पर जोर दिया है।

बीजेपी मीडिया और सोशल मीडिया टीम एक्टिव
प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम के प्रमुख आशीष अग्रवाल और सोशल मीडिया टीम के अभिषेक शर्मा के द्वारा भी बुधवार सुबह से परिवारवाद, करप्शन वाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो के साथ गरीबी भारत छोड़ो, हर सामाजिक बुराई भारत छोड़ो का टैग लगाकर कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने का अभियान शुरू किया गया है। गौरतलब है कि 9 अगस्त का दिन अगस्त क्रांति और भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।