BJP’s Election Manifesto Released : भाजपा ने संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं और गरीबों से वादे किए!

प्रधानमंत्री बोले 'देशहित के लिए UCC जरूरी, 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी!'

531

BJP’s Election Manifesto Released : भाजपा ने संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं और गरीबों से वादे किए!

 

New Delhi : भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी ने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा कार्यालय में मौजूद रहे। वादा किया गया कि गरीब, युवा, किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित है।

संकल्प पत्र जारी करने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना रहेगी जारी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो। पार्टी ने किए ये महत्वपूर्ण वादे

संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर भी आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।

 

3 करोड़ लखपति दीदी बनाना

मोदी ने कहा कि सरकार का टारगेट का है कि बिजली से कमाई हो सके। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि जिन्हें कोई नहीं पूछता है उसे मोदी पूजता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे।

गरीबों को उनका अधिकार मिल रहा है और गरीबों को लूटने वाले जेल जा रहे हैं. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी है।