WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Blackmailer Arrest : क्रिकेट मैच के टिकटों का ब्लैक करने वाले गिरफ्तार!

40 टिकट जब्त, पुलिस ने इंस्टाग्राम पर संपर्क करके पकड़ा!

Blackmailer Arrest : क्रिकेट मैच के टिकटों का ब्लैक करने वाले गिरफ्तार!

Indore : क्राइम ब्रांच ने आठ स्टूडेंट्स को पकड़कर उनसे इंदौर में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के 40 टिकट जब्त किए। वे 900 वाला टिकट 4 हजार रुपए में बेच रहे थे। टिकट की कालाबाजारी करने वालों में ज्यादातर छात्र हैं, जो रुपयों के लालच में टिकट महंगे दामों पर बेच रहे हैं।

इंदौर में 24 जनवरी को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के टिकटों की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने 8 लोगों से 40 टिकट जब्त कर चुकी है। अपराध शाखा के डीसीपी निमिष अग्रवाल के मुताबिक, मैच के टिकटों को लेकर लगातार खबरें मिल रही थीं।

इस बारे में हाईकोर्ट तक याचिका दायर हो चुकी है। जानकारी मिली कि कुछ युवा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भारत-न्यूजीलैंड के वनडे मैच के टिकटों की बिक्री कर रहे हैं। 900 रुपये वाला टिकट चार हजार रुपये तक बिक रहा है। पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर आरोपी अंकित, अजय, अमित, रोहित और कृष्णपाल सहित आठ लोगों को पकड़ा, जिनसे 40 टिकट बरामद किए गए हैं।

सभी के विरुद्ध होगी कार्रवाई

एडीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, अभी तक पकड़े गए आरोपित छात्र हैं और उन्होंने स्वयं की आइडी से ही टिकट खरीदे थे। रुपयों के लालच में उन्होंने टिकट बेचना शुरू कर दिए थे। सभी के विरुद्ध मनोरंजन कर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।