WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Breaking:  BCM ग्रुप पर IT की कार्रवाई, 40 से ज्यादा ठिकानों पर टीम पहुंची!

1441
Income Tax Raid

Breaking:  BCM ग्रुप पर IT की कार्रवाई, 40 से ज्यादा ठिकानों पर टीम पहुंची!

Indore : यहां के BCM समूह पर आयकर विभाग द्वारा सर्वे की कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली। समूह के रियल एस्टेट क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। BCM समूह के 40 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापामारी की है। आयकर विभाग ने इस समूह के संचालकों और परिजनों के प्रतिष्ठान और घरों पर यह कार्रवाई बुधवार से शुरू की है।

समूह के संचालक राजेश मेहता और उनके परिजनों के प्रतिष्ठान और निवास पर बुधवार सुबह से कार्यवाही चल रही है। अलग-अलग शहरों में 40 से ज्यादा स्थानों पर यह कार्रवाई चल रही है। इनकम टैक्स की कार्रवाई राजेश मेहता ग्रुप के साथ साथ इंदौर के बड़े उद्योगपतियों आनंद लखोटिया और संजय मालिनी ग्रुप पर भी हुई है।

Breaking:  BCM ग्रुप पर IT की कार्रवाई, 40 से ज्यादा ठिकानों पर टीम पहुंची!

यह कार्रवाई 40 से ज्यादा स्थानों पर की जा रही है। देश के कई बड़े समूह के साथ इस ग्रुप की भागीदारी है। इंदौर में इस समूह ने कई बड़े प्रोजेक्ट हाथ में ले रखे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन हाथों उद्घाटित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भी BCM ग्रुप की हिस्सेदारी है।