सुहास भगत मध्य क्षेत्र के नए बौद्धिक प्रमुख, MP BJP का अगला संगठन महामंत्री कौन होगा?

इस पर अभी फैसला नहीं

3016

Bhopal : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री सुहास भगत को पद से हटा दिया। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुहास भगत को मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय जबलपुर होगा।

उनके स्थान पर अगला संगठन मंत्री कौन नियुक्त होगा, अभी इस बात का फैसला नहीं किया गया है। यह फैसला भारतीय जनता पार्टी करेगी। फिलहाल संगठन मंत्री हितानंद शर्मा अपने पद पर बने रहेंगे। सुहास भगत को अचानक हटाए जाने के पीछे फिलहाल कोई कारण नहीं बताया गया है।

संघ ने 2016 में सुहास भगत को संघ से भाजपा में भेजा था। उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय को सुदृढ़ करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए यह फैसला किया गया था।