WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bride Ran Away With Jewelry : शौच के बहाने दुल्हन गहने लेकर ससुराल से भागी!

जब ढूंढने पर भी नहीं लौटी तो दूल्हे ने हर्जाने में साली से शादी का प्रस्ताव रखा!

WhatsApp Image 2024 03 08 At 9.25.42 AM 1

Bride Ran Away With Jewelry : शौच के बहाने दुल्हन गहने लेकर ससुराल से भागी!

Shivpuri : अमोला में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर की नई-नवेली दुल्हन के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इस परिवार ने दुल्हन को कई लाख के गहने चढ़ाए थे। दुल्हन ने शादी के बाद सुबह गृह-प्रवेश भी किया। लेकिन, किसी को तब तक दुल्हन के इरादे समझ नहीं आए। शाम के बाद उन्हें भी समझ आ गया कि दुल्हन आखिर क्या चाहती थी और वो उसने कर भी दिया।

सुबह विदाई के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दिनभर रस्में निभाई। सभी नई दुल्हन के स्वागत में व्यस्त थे। इस बीच शाम को दुल्हन ने शौच जाने की बात कही। घर में बाथरुम बना था, लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने बाहर जाकर शौच करने को कहा। घर वालों ने सोचा कि दुल्हन को अपने घर से ऐसी ही आदत होगी। इसके बाद सबने दुल्हन को बाहर जाने दिया। लेकिन, उन्हें पता नहीं था कि शौच के बहाने दुल्हन बड़ा कांड कर जाएगी।

गहने लेकर भागी दुल्हन
शाम को घर से शौच का कहकर दुल्हन बाहर गई, लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी वो लौट कर नहीं आई। इससे ससुराल वाले चिंतित हो गए। जब उन्होंने बाहर जाकर दुल्हन को ढूंढा तो उसका कहीं नामोनिशान नहीं था। तभी खबर मिली कि दुल्हन शादी में चढ़ाए गए सारे गहने लेकर भाग गई। ये सुनते ही घर में हंगामा मच गया। इज्जत जाने के डर से दूल्हा सीधे अपने ससुराल पहुंचा और लड़की की छोटी बहन से शादी की डिमांड की। लड़की पक्ष ने चार दिन का समय मांगा। इसके बाद सोचा जाएगा कि आगे क्या करना है!