पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला दहन करना BJP की गंदी सोच का परिचायक

529
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

Ratlam। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने के बयान पर भाजपा का कमलनाथ का पुतला दहन करना खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा है। पुतला जलाने वालों पर Fir दर्ज की जाए यह मांग जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, कमरुद्दीन कछवाया, बसंत पंड्या, विजय सिंह चौहान ने की।

उन्होंने बताया कि कमलनाथ ने‌ कहा‌ था‌‌ कि भाजपा द्वारा अहाते खत्म करने को बड़ी उपलब्धि मानना उनकी छोटी मानसिकता का प्रतीक है। शराब की दुकानें पिछले साल, एक झटके में कम्पोजिट के नाम पर 4 हजार 4 सौ 50 दुकानें बढ़ा दी। वहीं 35 सौ देसी शराब की दुकानों पर विदेशी शराब बेचने की कोई लिमिट‌ तय नहीं की‌ और उसी का परिणाम रहा कि 2022 में 2018 की तुलना में ‌ढाई गुना शराब की बिक्री हुई। ऐसे में कमलनाथ का बयान जायज था कि शिवराज सरकार ने प्रदेश को मदिरा प्रदेश बना दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा द्वारा उनका पुतला दहन करना विकास यात्रा की‌‌ फजीहत छिपाने का असफल प्रयास है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाना तथा पुलिस द्वारा पुतला दहन करने वाले लोगों पर कार्रवाई नहीं करना सरासर गलत है।

महेंद्र कटारिया ने कल 11 बजे कांग्रेस की ओर से एसपी को पुतला जलाने वालों पर प्रकरण दर्ज नहीं करने पर ज्ञापन दिया जाएगा। अगर पुलिस ने उसके बाद भी कार्रवाई नहीं करती है तो उसके लिए सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।