Bus Accident : वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस अखनूर में खाई में गिरी, 18 की मौत, 60 घायल!

उत्तर प्रदेश के हाथरस से रवाना हुए थे यात्री, बस चौकी-चौरा तुगी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई!

321

Bus Accident : वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस अखनूर में खाई में गिरी, 18 की मौत, 60 घायल!

Akhnur (Jammu) : जम्मू कश्मीर में बड़ा बस हादसा हो गया है। अखनूर के पास उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस एक खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इसमें 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब 60 घायल हुए। बताया जा रहा है कि बस के सामने दूसरी बस आ गई थी। यह बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से रवाना हुई थी। यह बस खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे के चलते बस में सवार 18 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

हाथरस की जिला अधिकारी अर्चना वर्मा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बस में सवार लोगों के परिजनों की सहायता के लिए इन हेल्पलाइन 05722227041, 05722227042 पर संपर्क कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि बस वैष्णो देवी जा रही थी, तभी रास्ते में खाई में पलटी गई। बस में सवार कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। बस का नंबर Up 86 EC 4078 बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बस अखनूर चौकी चौरा काली धार पंच रोड से श्रद्धालुओं को लेकर कुरुक्षेत्र से होते हुए शिव खोड़ी जा रही थी। चौकी चौरा तुगी मोड़ के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। राहगीरों समेत आसपास से गुजर रहे वाहनों से लोग बाहर निकले पुलिस को सूचना दी। करीब 18 लोगों के मारे जाने और 66 के घायल होने की सूचना है।

प्राथमिक इलाज के बाद कई लोगों को जम्मू जीएमसी भेजा गया। वहीं कुछ घायलों का इलाज चौकी चौरा अस्पताल और अखनूर उप-जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

गवर्नर ने दुख जताया
जम्मू कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि अखनूर में हुआ बस हादसा हृदय विदारक है। मैं लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।

घायलों की

1. कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र – जय बीर सिंह निवासी अकीगढ़ यू.पी.
2. जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़ यू.पी.
3. सुबाष चंद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी रामपुर, मथुरा उ.प्र.
4. संजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी हाथरस यू.पी.
5. यगुशा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी वरमुंडा, भरतपुर राजस्थान
6. राजवती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी सतवीर निवासी भरतपुर राजस्थान
7. शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़ यू.पी
8. बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी अलीगढ़ यू.पी.
9. राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी
10. सतवीर (उम्र 37) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यू.पी
11. गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़ यू.पी.
12. अंकुशा (5 वर्ष) पुत्री पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी
13. मुन्नी देवी (50 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान
14. सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़ यू.पी.)
15. जतिन (उम्र 17 वर्ष) पुत्र शमशेर निवासी लालपुर यू.पी.
16. काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़ यू.पी
17. गीता देवी (उम्र 25 वर्ष) पत्नी शीशुपाल निवासी हाथरस यू.पी.
18. अमरावती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी रणबीर निवासी मथुरा, यूपी
19. कमलेश (उम्र 45 वर्ष) पत्नी चंदर पॉल निवासी नया अलीगढ यू.पी.
20. अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ यू.पी
21. रघुवीर सिंह (उम्र लगभग 70 वर्ष) पुत्र हरदानी सिंह निवासी यू.पी।