WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Accident : घाटी पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 से ज्यादा घायल!

गंगासागर से गाडरवाड़ा लौट रही बस यात्रियों के साथ हादसा!

WhatsApp Image 2023 01 26 At 6.12.29 PM 696x378

Raisen : सिलवानी की जमुनिया घाटी पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। गंगासागर से लौट रहे यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया गया कि यह बस गंगासागर से गाडरवारा लौट रही थी। हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाला और अस्‍पताल भिजवाया।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 6.12.17 PM

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस तीर्थाटन से लौट रही थी। आरएस तोमर ट्रैवल्स की बस जिसका (जीएस 01 एफटी 4603) है, गुरुवार सुबह अचानक पलट गई। एक सप्ताह पहले यह तीर्थयात्री गंगासागर गए थे। वहां से वापस आते हुए हादसा हुआ है। करीब 15-16 लोग घायल हुए हैं।

जमुनिया घाटी पर अक्‍सर हादसे

सिलवानी की जमुनिया घाटी पर अक्सर हादसे होते हैं। यहां घाटी पर चढ़ाई अधिक व मोड़ के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे। हादसा की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी भारत सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह कोहरा था, सामने से मोड़ पर वाहन दिखाई नहीं देने के कारण बस अनियंत्रित गई।