WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष लुनेरा ने किया ध्वजारोहण

ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मुंह मीठा कराकर दी बधाई

WhatsApp Image 2023 01 26 At 6.15.46 PM 696x464

रतलाम. गणतंत्र दिवस पर पैलेस रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने इस दूसरे का मुंह मीठा कराकर राष्ट्रीय पर्व की बधाई एवं शुभकामनाओं का आदान प्रदान भी किया।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मंत्री डंग ने लुनेरा को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

WhatsApp Image 2023 01 26 at 6.15.45 PM

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, विनोद यादव, कृष्णा सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।