CBI ने AIIMS भोपाल के Deputy Director को 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

509
SDM

भोपाल। AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह को CBI टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। डिप्टी डायरेक्टर ने मेडिकल कांट्रैक्टर से बिल पास करने के लिए ये राशि मांगी थी। रीवा के रहने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारी हैं और नवंबर 2020 में AIIMS में प्रतिनियुक्ति पर आए हैं।
CBI ने भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के पास यह कार्रवाई की। CBI देवेंद्र प्रताप सिंह के घर और दफ्तर में भी जांच कर सकती है। जानकारी मिली कि डिप्टी डायरेक्टर शनिवार दोपहर तक AIIMS में थे। शनिवार को आधे दिन का दफ्तर रहता है, इसलिए वे चले गए। बाद में सूचना मिली कि उन्हें CBI ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। उनके घर पर भी संपत्ति की जांच जारी है। अन्य दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं।