IPS की पत्नी छह घंटे पढ़कर IAS बनी ये है उनकी सफलता का राज!

1276
IAS

UPSC में हर साल जो भी परीक्षार्थी चुने जाते हैं, वे कुछ ख़ास तो होते हैं। घंटों पढ़कर या विषयों को घोंटने से UPSC में सफलता नहीं पाई जा सकती। जो भी परीक्षार्थी सफल होते हैं, वे दूसरों से कुछ अलग होने के साथ पढाई के तरीके में भी अलग ही होते हैं। उनकी पढाई की रणनीति और लक्ष्य के प्रति मेहनत ही सफलता का कारण बनती है। UPSC परीक्षा में देश में 3rd रैंक पाने वाली आगरा की अंकिता जैन त्यागी की कहानी भी कुछ ख़ास है। उनकी मेहनत युवाओं को प्रेरित कर सकती है। उनका ध्येय वाक्य है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बस उसे हासिल करने के लिए लक्ष्य पर आपका फोकस होना जरूरी है।
UPSC का नतीजा शुक्रवार को घोषित हुआ और इसी के साथ ये शाम आगरा की अंकिता जैन त्यागी के जीवन की यह सबसे खूबसूरत शाम बन गई। उनके पति अभिनव त्यागी गोंदिया (महाराष्ट्र) में एएसपी हैं। अंकिता ने अपनी सफलता का मूलमंत्र रोजाना छह घंटे की पढ़ाई को बताया। उन्हें योजना बनाकर UPSC की तैयारी करने का फायदा मिला। उन्होंने इस बात का भी खास ध्यान रखा कि जो पढ़ा जाए, वह गुणवत्ता वाला हो, सिर्फ किताबी ज्ञान न हो!
लक्ष्य पर फोकस
अंकिता जैन त्यागी UPSC 2019 में ‘एलायड IAS (डिप्टी अकाउंटेंट जनरल मुंबई) चुन ली गई थीं। मगर अपनी इस सफलता से वे संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने नौकरी करने के साथ IAS के अपने सपने को जिंदा रखा और दो वर्ष बाद 2021 में ही अपने लक्ष्य को पा भी लिया। उनका कहना है कि नौकरी करने के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ा टाइम मैनेजमेंट अपनाना पड़ा। उनकी सलाह है कि UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं को भी भटकने के बजाए फोकस रखते हुए तैयारी करन चाहिए। अपनी सफलता के लिए अंकिता ने माता-पिता और पति को श्रेय दिया। आगरा में ससुराल से दिल्ली में मायके तक सफलता का जश्न मना।
सफलता का राज
UPSC की तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी पर ध्यान केंद्रित करें। कड़ी मेहनत करें और ज्यादा से ज्यादा रिवीजन सफलता पाने में अहम होगा।NCERT की 12 तक की किताबों को पढ़ने से बेस मजबूत होता है। सबसे पहले सब्जेक्ट के बेसिक क्लियर करें, बाद में सिलेबस के अनुसार पढ़ें। पढ़ाई या तैयारी करते समय आप अपनी किताबों से छोटे-छोटे नोट्स बना लें।