CBI Raid : इंदौर की बसंत विहार कॉलोनी में CBI का छापा!

रिटायर्ड बैंक अधिकारी के यहाँ CBI की सर्चिंग जारी

1374

CBI Raid : इंदौर की बसंत विहार कॉलोनी में CBI का छापा!

Indore : रिटायर्ड बैंक अधिकारी बालकृष्ण व्यास के यहां आज सुबह CBI के अफसरों ने छापामार कार्यवाही की। दिल्ली से आई सीबीआई टीम को किसी बड़े घोटाले का इनपुट मिला। सीबीआई अधिकारी शुक्रवार सुबह शहर की इस पॉश कॉलोनी (बसंत विहार) में पहुंचे।

WhatsApp Image 2023 08 11 at 11.15.28

यहां पहुंचते ही अधिकारियों ने अपना परिचय देकर परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए। सभी के बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई। घर के अंदर भी किसी को प्रवेश करने से रोक दिया गया।

देखिए वीडियो-

CBI की सर्चिंग जारी है। बालकृष्ण व्यास बैंक ऑफ इंडिया में सेवारत थे। उनकी एक बेटी मुंबई और एक विदेश में रहती है। उन पर करोड़ों के घोटाले का आरोप है। उनके कई कृषि भूमि, मकान होने की जानकारी सामने आई है। वसंत विहार में रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंगले पर दिल्ली सीबीआई के तीन अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।