
MP में 2 प्राधिकरण सहित 6 आयोग बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल: राज्य शासन ने कल देर रात MP में 2 प्राधिकरण सहित 6 आयोग बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
सौभाग्य सिंह को मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम भोपाल का अध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा को मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, कौशल शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल का अध्यक्ष, राघवेंद्र शर्मा को योग आयोग का अध्यक्ष, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष और संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।






