WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chairman : विवेक सिंह स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन बने  

वरिष्ठ अधिवक्ता स्व जयसिंह एडवोकेट के सुपुत्र 

949

Chairman : विवेक सिंह स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन बने  

Indore : करीब चार दशक बाद इंदौर का कोई वकील स्टेट बार कौंसिल ऑफ़ मध्य प्रदेश का चेयरमैन चुना गया। विवेक सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता स्व जयसिंह एडवोकेट के सुपुत्र हैं। स्व जयसिंह लगभग 20 साल तक स्टेट बार काउंसिल मध्य प्रदेश के सदस्य रहे है तथा स्टेट बार कौंसिल की कई कमेटियों में तथा ऑल इंडिया बार काउंसिल में मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि भी रहे हैं।

विवेक सिंह विगत 24 साल से वकालत का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में एक लाख से अधिक वकीलों का पंजीयन करने वाली संस्था मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन पद पर इंदौर के वकील विवेक सिंह का चुना जाना शहर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

स्टेट बार कौंसिल की जबलपुर में मीटिंग आयोजित की गई। जहां स्टेट बार काउंसिल के इंदौर के सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा चेयरमैन पद के लिए विवेक सिंह (एडवोकेट हाईकोर्ट इंदौर) का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर 16 स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों द्वारा समर्थन दिया गया और चेयरमैन के रूप में विवेक सिंह को चुना गया।