Cheater AGM Arrested : स्टेट बैंक का धोखेबाज फरार अफसर गिरफ्तार

1158

Cheater AGM Arrested : स्टेट बैंक का धोखेबाज फरार अफसर गिरफ्तार

Indore : क्राइम ब्रांच की टीम ने 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार 10 हजार के इनामी बैंक अफसर को गिरफ्त में लिया है। आरोपी ने अपने पूर्व में गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर लोगो को झूठ बोलकर धोखाधड़ी की थी।
आरोपी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) बैंक में AGM के पद पर आपपदस्थ था उसने पद का दुरुपयोग कर वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम को खबर मिली कि थाना एमआईजी में दर्ज धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120 बी के प्रकरण में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी शहर में घूम रहा हैं। इस पर टीम ने एमआईजी पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर आरोपी दिनेश आगीवाल पिता गोविंदास गुमास्ता नगर को पकड़ा।
आरोपी दिनेश आगीवाल SBI की जीपीओ ब्रांच में AGM के पद पर पदस्थ था। आरोपी ने अपनी गिरफ्तार साथी महिला आरोपी हंसा दुबे के साथ मिलकर लोगो को झूठ बोला कि हंसा के हमारी बैंक के खाते में 112 करोड़ रुपए जमा है, जिनका कोर्ट में केस के निराकरण के बाद उनके पैसे हमारे द्वारा हंसा दुबे को दे दिए जाएंगे। इसका झांसा देकर कई पीड़ितो से 45 लाख से अधिक राशि झूठ बोलकर हंसा दुबे को दिलवाकर धोखाधड़ी की गई थी। आरोपी केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ़्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।