WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

छतरपुर: फूड सेफ्टी टीम पर हमला, अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; 8 लोगों पर FIR दर्ज..

WhatsApp Image 2026 06 08 At 12.37.00 PM 3 Scaled

छतरपुर: फूड सेफ्टी टीम पर हमला, अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप; 8 लोगों पर FIR दर्ज..

छतरपुर: छतरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में सैंपलिंग के लिए पहुंचे फूड सेफ्टी अधिकारी संतोष तिवारी और उनकी टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवपुर तिगेला के पास वेयरहाउस पर कार्रवाई..
जानकारी के अनुसार, यह मामला देवपुर तिगेला के पास खंदेवरा रोड स्थित जटाशंकर ट्रेडर्स के वेयरहाउस से जुड़ा है, जहां एक कंपनी के गुटखा के निर्माण या भंडारण की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपलिंग के लिए पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बंधक बनाकर मारपीट का आरोप..
आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अधिकारी और टीम को घेर लिया और उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस दौरान कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी कार्रवाई रोकने का भी प्रयास किया गया। घटना करीब रात 8:45 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जबकि शिकायत रात 10:40 बजे थाने में दर्ज कराई गई।

पत्रकारों से भी अभद्रता का आरोप..
मामले के दौरान मौके पर पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 12.36.59 PM 2

FIR दर्ज, 8 आरोपी नामजद..
पुलिस ने इस मामले में नवल साहू, उमेश श्रीवास, नरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अनिकेत पुरवार, अजय यादव सहित अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच और धाराएं..
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 192(2), 132, 296(b), 115(2), 351(2) सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अधिकारी का पक्ष..
वहीं, अधिकारी संतोष तिवारी ने बयान में मारपीट की बात को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। उनका कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि उन्होंने कहा है कि ऐसे में काम करना मुश्किल होगा।

थाना प्रभारी बोले..
थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि मामले में फूड सेफ्टी अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें शासकीय कार्य में बाधा और साथियों के साथ मारपीट का जिक्र है, जो कि गवाह बनाये गए हैं।