Cleaning Campaign on Ger Marg & Rajbada : गेर निकलने के बाद राजबाड़ा और गैर मार्ग का सफाई अभियान पूरा!

23 सफाई मशीन, 5 जेसीबी, 15 डंपर और 500 कर्मचारियों ने गेर मार्ग की सफाई की!

1376

Cleaning Campaign on Ger Marg & Rajbada : गेर निकलने के बाद राजबाड़ा और गैर मार्ग का सफाई अभियान पूरा!

Indore : शहर की परंपरागत रंगपंचमी गेर ने शहर के मध्य इलाके को रंगों से सराबोर कर दिया। राजबाड़ा और आसपास के बड़े इलाके में खूब रंग खेला गया। शहर में परंपरागत गेर का सिलसिला सुबह 10 बजे के आसपास ही शुरू हो गया था। इस रंगारंग गेर ने इंदौर की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा। आज एक बार फिर शहर में होली का उत्साह देखने मिला। इस दौरान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर आए थे, जहां उन्होंने रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर देखी। लेकिन, इंदौर ने अपनी सफाई परंपरा को भी कायम रखा और कुछ ही घंटों में गेर से हुई गंदगी को समेट लिया गया। इसके साथ ही रंग से सराबोर हुई सड़कों को भी धो दिया गया।

IMG 20240330 WA0109

संसाधन लेकर जुट गई टीम

निगम कमिश्नर शिवम वर्मा के निर्देश के अनुरूप राजवाड़ा पर गेर निकालने के तत्काल बाद सफाई अभियान कार्य शुरू किया गया। अभियान में निगम की 23 सफाई मशीन, 5 जेसीबी, 15 डंपर और 500 कर्मचारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई की गई। इस मौके पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य सिद्धार्थ जैन, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय ,अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

IMG 20240330 WA0107

कलेक्टर ने शहरवासियों के प्रति आभार जताया

कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर के परंपरागत पर्व रंग पंचमी पर निकलने वाली गैर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरी टीम इंदौर को गेर के निर्विघ्न समापन की बधाई दी। इस बार प्रतिभागियों की संख्या कहीं अधिक थी और वीआईपी विजिट भी थी। इसके बाद भी सभी व्यवस्थाएँ उत्कृष्टतम रहीं। उन्होंने सभी को रंगपंचमी की शुभकामनाएँ और बधाई भी दी।