WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

आज से मध्य प्रदेश में छाएंगे बादल, दिन -रात के तापमान में होगी वृद्धि

WhatsApp Image 2023 02 21 At 7.22.07 AM 1 696x568

आज से मध्य प्रदेश में छाएंगे बादल, दिन -रात के तापमान में होगी वृद्धि

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं का सीधा असर भारत में उत्तर-पूर्व की ओर हो गया है, इसके चलते दक्षिण-पश्चिम से चली बादलों की खेप साऊथ अफ्रीका से भारत की ओर चलते हुए गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार के रस्ते से बाहर हो रही है।

मध्य प्रदेश में आज से तीन दिनी बादल कई जगह छाये रहेंगे। आगामी दिनों का तापमान 33 -35 तो रात का 16 से 18 के बीच हो जायेगा। निमाड़ी इलाकों में रात का तापमान 16 से 20 पहुँचाने की सम्भावना है।

लद्दाख में बर्फ़बारी, कश्मीर, उत्तराखंड में घने बादल तो हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की सम्भावना रहेगी। आगामी एक सप्ताह में तमिलनाडु, केरल में रात का पारा 24 -26 तक हो जायेगा। मुंबई में दिन का पारा 35 तक जा सकता है।