WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

CM & Digvijay Meeting : दिग्विजय सिंह और CM में मुलाकात हुई, कमलनाथ भी साथ

दोनों नेता एक ही गाड़ी से साथ गए, CM के समय न दिए जाने के विवाद का अंत

WhatsApp Image 2022 01 22 At 11.21.08 PM

CM & Digvijay Meeting : दिग्विजय सिंह और CM में मुलाकात हुई, कमलनाथ भी साथ

Bhopal : आज निर्धारित समय पर दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच मुलाकात हो गई।

दिग्विजय सिंह ने किसानों की जमीन के जबरन अधिग्रहण की बात पर मुख्यमंत्री से मुलाकात का जो समय मांगा था, वो आज 11.45 का तय था और उस समय पर बात भी हो गई।

ख़ास बात ये कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों एक ही गाड़ी से CM हॉउस गए थे। जबकि, कमलनाथ का जाना पहले से तय नहीं था। पिछले कुछ दिनों से दिग्विजय सीएम से मिलने का समय मांग रहे थे। इस मुद्दे पर काफी विवाद भी हुआ।

WhatsApp Image 2022 01 22 at 11.25.53 PM

21 जनवरी को सुबह 11:15 बजे दिग्विजय सिंह ने CM हाउस के सामने इसी विवाद पर धरना भी दिया था। उनके घर के सामने धरने पर बैठूंगा। हालांकि, वे धरने पर बैठे भी थे।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि मुझे गिरफ्तार करना है, तो कर लीजिए, लेकिन इस प्रकार का बर्ताव आपको महंगा पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय से मुलाकात न होने की जानकारी मिलते ही दिग्विजय सिंह भड़क गए थे।

WhatsApp Image 2022 01 22 at 11.19.47 PM

शिवराज सिंह का दिग्विजय सिंह के लिए मिलने के लिए मना करने के बाद शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में ज़बरदस्त राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी दिग्विजय सिंह के साथ आ गए और फिर दोनों ने सीएम हाउस के बाहर धरने में किसानों से बात की और समस्याओं को सुनने लगे थे।