WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM डॉ यादव आज सेंधवा और निवाली में 2491 करोड़ की माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का करेंगे भूमि-पूजन, इंदौर भी जाएंगे

Bangluru Investors Summit

CM डॉ यादव आज सेंधवा और निवाली में 2491 करोड़ की माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का करेंगे भूमि-पूजन, इंदौर भी जाएंगे

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सेंधवा और इंदौर प्रवास पर रहेंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर 1.15 बजे सेंधवा जिला बड़वानी में सेंधवा और निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। दोनों परियोजनाए 2491 करोड़ की लागत से निर्मित होंगी। इसके साथ ही 58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे।

बताया गया है कि सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 98 ग्रामों में लगभग 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना से लगभग 53 हजार कृषक लाभान्वित होंगे।

1088.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 87 ग्रामों में लगभग 33 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी।

सेंधवा के कार्यक्रम के बाद

सायं 4.25 मुख्यमंत्री इंदौर के ग्राम कलारिया में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सायं 5 बजे मां नर्मदा चौराहा रेती मंडी रोड़ पर मां नर्मदा जी की प्रतिमा का अनावरण और मां नर्मदा चौराहा सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।