CM in Assembly : मजदूर के बेटे को CM बनाने का काम भाजपा में ही संभव! 

मुख्यमंत्री ने कहा 'हम अहंकार के नहीं, विनम्रता के धनी!'

280

CM in Assembly : मजदूर के बेटे को CM बनाने का काम भाजपा में ही संभव! 

Bhopal : विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की। मोहन यादव ने राज्यमपाल के अभिभाषण का स्वागत करते हुए कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। नेतृत्व ने एक मजदूर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा में चाय बेचने वाले भी पीएम बनते हैं। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे वरिष्ठ नेता मेरे साथ हैं।

विधानसभा की कार्यवाही आज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने कई मामलों में प्रदेश सरकार पर सवालों की बौछार की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी सवालों की जवाब दिए। उन्होंने कहा कि एक मजदूर के बेटे को इस पद तक पहुंचाने का काम केवल भाजपा में ही हो सकता है। जिस परिवार के लोगों के कपड़े प्रेस होने के लिए लंदन जाते थे, वे क्या गरीबी की बात करेंगे। हम अहंकार के नहीं, विनम्रता के धनी हैं। भाजपा का संकल्प पत्र हमारे लिए गीता और रामायण की तरह है। एक-एक शब्द का अक्षरशः पालन 5 साल में किया जाएगा। सरकार अपने प्रदेश का मान देश का मान हमेशा आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, हमारे यहां अगली पीढ़ी का ध्यान रखते हैं, लेकिन आप ठोकर भी ध्यान नहीं रखते है। आगे भी आप हमसे सीखेंगे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आपकी पार्टी का एक रिकॉर्ड गलत है। अरुण यादव जी से इतना काम करवाया, लेकिन आगे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को कर दिया।

सरकार राम भक्तों का करेगी भव्य स्वागत- सीएम मोहन

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि, जो यात्री अयोध्या जाना चाहेंगे उन्हें तीर्थ दर्शन योजना से अयोध्या भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन या बस से प्रदेश सरकार जनता को अयोध्या भेजेगी। अध्योध्या में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि हम वहां राम भक्तों का स्वागत करेंगे। रात भक्तों के लिए मध्यप्रदेश सरकार फूल बिछाकर स्वागत करेगी। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भारत, सनातन जो जानना चाहती है। मोदी जी ने दुनिया का मान बढ़ाया है। साथ ही आगे कहा कि नर्मदा नदी का पानी हर जगह पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि ध्यप्रदेश विधानसभा जल्द विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विपक्ष-पक्ष के विधायकों के साथ अधिकारियों और मीडिया का आभार माना। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने सदन की कार्यवाही के लिए सभी का आभार माना। जिसके बाद मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।