WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शाम को दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज, नड्डा से मिलकर लौटे भोपाल

WhatsApp Image 2023 02 25 At 10.36.12 PM 696x465

शाम को दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज, नड्डा से मिलकर लौटे भोपाल

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। वे वहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेपी नड्डा से मिलकर वापस भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के बीच कोई डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। इस बैठक मैं यह माना जा रहा है कि शिवराज ने मध्यप्रदेश से जुड़े कई सियासी मामलों को लेकर चर्चा की है।

WhatsApp Image 2023 02 25 at 10.36.12 PM 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज आज दोपहर में ही दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन तकनीकी खराबी आने से उनका प्लेन उड़ नहीं सका। बाद में वे शाम को रेगुलर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे और नड्डा से मिलकर वापस भोपाल लौट रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही विकास यात्रा, सीएम जन सेवा अभियान, सीएम जन सेवा मित्र, प्रदेश में चल रहे जन कल्याण के कार्यों और प्रदेश की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रदेश में आगामी कार्यक्रमों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्थक और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन मिला, उनका हृदय से धन्यवाद।