CM Shivraj Singh : अंग्रेजो और कांग्रेस ने हमेशा गलत इतिहास बनाया

आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी केवल एक खानदान का इतिहास नहीं

473

Bhopal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस से पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो जारी करके इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा को प्रमाण और प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद जो उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। ये केवल एक कार्यक्रम नहीं है। ये जनजातीय योद्धाओं को सही ढंग से देश के सामने रखा गया है। अंग्रेजो और कांग्रेस ने इतिहास को हमेशा गलत ढंग से पढ़ाया। आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी केवल एक खानदान का इतिहास बना दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद, वो धन्य है! उन्होंने जनजातीय योद्धाओं में फिर वो चाहे बिरसा भगवान हों, राजा रघुनाथ शाह हों, शंकर शाह हों, टंट्या मामा हो, भीमा नायक, खंजा नायक, राजा विभूति सिंह, बादल भोई की आजादी की लड़ाई के योगदान को सही ढंग से देश के सामने रखा है। सही में जो कर्जा इन शहीदों का भारत मां पर था, उस कर्जे को उतारा है।

 

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्रीजी इसमें पधार रहे हैं, उनका स्वागत है। इन जनजातियों की सामाजिक परम्पराओं और जीवन मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। हमारे जनजातीय भाई आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से सशक्त हों ये उसकी कोशिश है। इन प्रयासों को लागू करने और जमीन पर उतारने के लिए प्रयास जारी है।