WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CM शिवराज 9 अप्रैल को करेंगे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस, जानिए क्या है एजेंडा बिंदु

CM's Big Announcement

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री हर माह इस तरह की चर्चा करते हैं और उसका एजेंडा एडवांस में सभी अधिकारियों को भेजा जाता है। एक इस बार की बैठक का एजेंडा निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:

एजेंडा बिंदु

– कानून व्यवस्था, माफिया के विरूद्ध कार्यवाही एवं महिला अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा.

– प्रदेश के जिलों में अभियान चलाकर भू-माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई भूमियों के उपयोग की समीक्षा.

– कृषि के विविधीकरण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के विषय में रणनीति पर चर्चा.

– जलाभिषेक कार्यक्रम की समीक्षा.

– मनरेगा के कार्यों की समीक्षा.

– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्य की समीक्षा.

– प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा.

– प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा

– वन भूमि एवं राजस्व भूमि संबंधी विषयों की समीक्षा.

– एक जिला-एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

– वार्षिक साख सीमा 2022-23, ऋण वसूली, जिले के साख-जमा (Credit deposit), अनुपात (CD Ratio) की समीक्षा तथा सरफेसी अधिनियम 2002 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा.

– बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण- सुशासन की पहल : समझौता समाधान योजना

– विगत बैठक दिनांक 20 जनवरी, 2022 में प्रदत्त निर्देशों का पालन प्रतिवेदन