
CM Yadav’s Big Announcement: महिला आरक्षण मुद्दा – MP में कल से ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’, बुलाया जाएगा विधानसभा का विशेष सत्र
सीएम ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला
भोपाल: CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर कहा कि MP में कल से ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ निकाली जाएगी। आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने का भी ऐलान किया।
परिसीमन पैकेज का हिस्सा संवैधानिक संशोधन विधेयक लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान पारित होने में विफल रहा। बीजेपी ने इसे महिला आरक्षण के मुद्दे से जोड़ते हुए कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राजधानी स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और एक बड़ा ऐलान किया।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और इसके लिए सोमवार से ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ शुरू की जाएगी। साथ ही विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की भी घोषणा की गई है जिसमें इस विषय पर चर्चा और निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। सीएम विपक्ष पर आरोप लगाया कि महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है।
मुद्दे को दबने नहीं देगी सरकार- सीएम
सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे तौर पर कहा कि सरकार इस मुद्दे को दबने नहीं देगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण के विषय को लेकर पहले ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने विपक्ष से बातचीत करने की पूरी कोशिश की लेकिन विपक्ष ने बिल पास होने नहीं दिया। सीएम ने विपक्ष को टारगेट करते हुए घोषणा की कि जो भी महिला आरक्षण के मुद्दे में बाधा बने है उन्हें जिले से लेकर पंचायत स्तर तक बेनकाब करेगी। इसके लिए राज्य में बड़े लेवल पर आंदोलन किया जाएगा। इसके अंतर्गत सोमवार से ही ‘नारी शक्ति वंदन पदयात्रा’ की शुरुआत की जाएगी।
पत्रकारों से बात करने के दौरान सीएम मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे को लेकर जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। सीएम ने बताया कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा यह मुद्दा केवल राजनीति नहीं बल्कि समाज के आत्मसम्मान का प्रश्न है।
विपक्ष को बताया दुशासन और दुर्योधन
सीएम मोहन यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें दुशासन और दुर्योधन बताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकतंत्र के मंदिर में अपने अंतिम दौर तक पहुंच गया था, लेकिन उस घटना को दुर्घटना में बदलने वालों को सभी ने गौर से देखा। सीएम ने आगे कहा कि द्रोपदी का चीरहरण तो हमने 5 हजार साल पहले सुना था लेकिन बहनों की इज्जत से खेलने का जो खेल सदन में हुआ उसमें सभी दुशासन, दुर्योधन और कौरव पक्ष के लोग उसमें हिस्सा ले रहे थे।





