![Coconut Milk Coconut Milk](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/11/collage-maker-18-aug-2023-07-39-am-5752-1692324623.jpg)
शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है Coconut Milk,घर में नारियल का दूध कैसे बनाएं!
Coconut Milk Benefits: नारियल का दूध शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो नारियल के दूध को अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा यह कई तरह से आपके लिए फायदेमंग हो सकता है। आइए जानते हैं नारियल के दूध की रेसिपी और इससे सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
बाजार में आपको नारियल का दूध आसानी से मिल जाएगा लेकिन ये दूध ताजा नहीं होता है और इसके साथ ही इसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में आप घर में ताजा पौष्टिक नारियल का दूध बना सकते हैं।क्या आपने कभी नारियल का दूध पिया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। नारियल के दूध का स्वाद काफी जबरदस्त होता है। इसके अलावा यह दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। नारियल का दूध घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं। कोकोनट मिल्क आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। दूध की जगह आप नारियल के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं ये एक बेहतर विकल्प है। इस लेख में जानिए घर में कोकोनट मिल्क के फायदे और नारियल का दूध कैसे तैयार किया जाता है?
![pjimage 2020 11 30T135848.843 Coconut Milk](https://static.abplive.com/wp-content/uploads/sites/2/2020/11/30192912/pjimage-2020-11-30T135848.843.jpg)
घर में नारियल का दूध कैसे बनाएं – How To Make Coconut Milk At Home In Hindi
- घर में ताजे नारियल से नारियल का दूध बनाने के लिए आपको एक ताजा नारियल और इसका पानी चाहिए होगा।
- बनाने के लिए सबसे पहले ताजे नारियल के ऊपर की सख्त परत को तोड़कर अलग कर दीजिए।
- इसके बाद नारियल को तोड़कर इसका पानी एक बाउल में निकाल लें और नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- अब एक ब्लेंडर जार में नारियल के टुकडों को डालकर पीसें, जब नारियल दरदरा हो जाए तो इसमें नारियल का पानी मिलाकर महीन पीस लें।
- अब ब्लेंडर के नारियल को एक मलमल के कपड़े या छन्नी की मदद से छानकर दूध अलग कर लें।
- आप नारियल को दोबारा ब्लेंडर में पानी के साथ डालकर चलाएं और फिर दूध को छान लें।
- आप इस प्रोसेस को 3 से 4 बार करें, जब तक कि नारियल का सारा दूध न निकल जाए।
- नारियल के दूध को आप तुरंत भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप एक कांच की बोतल में इसको स्टोर करके फ्रिज में भी रख सकते हैं।
नारियल के दूध के फायदे – Health Benefits Of Coconut Milk
- कोकोनट मिल्क विटामिन्स, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसे आप गाय या भैंस के दूध के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कोकोनट मिल्क वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकते है, इसके सेवन से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
- नारियल के दूध में मौजूद और मैग्नीशियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
- नारियल के दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन से बच सकते हैं।
- नारियल का दूध पीने से दिल संबंधी बीमारियां कम होती हैं, इससे शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
- Jaggery and Turmeric in Milk: आया मौसम दूध में गुड़ और हल्दी डालकर पीने का ,मिलते हैं ये 5 फायदे!