WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Collector Inspects Alot Offices : कलेक्टर लाक्षाकार ने किया आलोट में कार्यालयों का औचक निरीक्षण!

WhatsApp Image 2024 01 05 At 10.12.32 PM

Collector Inspects Alot Offices : कलेक्टर लाक्षाकार ने किया आलोट में कार्यालयों का औचक निरीक्षण!

Ratlam : कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार शुक्रवार को आलोट पहुंचे। कलेक्टर ने आलोट में एसडीएम, तहसील तथा जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री सुनील जायसवाल भी साथ थे।

WhatsApp Image 2024 01 05 at 10.12.32 PM 1

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था तथा कार्य संधारण देखा गया। राजस्व न्यायालय में प्रकरणों के निपटान की प्रक्रिया से अवगत हुए। राजस्व प्रकरणों की फाइल समय सीमावार देखी, निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण लंबे समय तक लंबित नहीं रहें। समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निपटारा राजस्व अधिकारी द्वारा किया जाए। कलेक्टर ने इस दौरान मनुनिया महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।