![WhatsApp Image 2022-04-30 at 9.45.08 PM (1)](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-30-at-9.45.08-PM-1-696x391.jpeg)
![WhatsApp Image 2022-04-30 at 9.45.08 PM (1)](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Image-2022-04-30-at-9.45.08-PM-1-696x391.jpeg)
रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट
रतलाम. कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया।
कलेक्टर ने बैंक की कार्य पद्धति की जानकारी लेते हुए विभिन्न शाखाओं में संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी के साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक जैन,उप पंजीयक सहकारिता एसके सिंह तथा बैंक के प्रबंधक और कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने दिए निर्देश बैंक अधिकारियों को
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अपनी गतिविधियों का और अधिक विस्तार करें, आधुनिकीकरण की दिशा में सतत आगे बढ़े अपनी बैंकिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करें|
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जिले में 22 शाखाएं तथा 102 सहकारी संस्थाएं कार्यरत हैं।
![WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-29-at-4.46.12-AM-120x120.jpeg)
![WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-29-at-4.46.12-AM-120x120.jpeg)
रमेश सोनी
पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।