WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Collector’s Action: कार्य में लापरवाही- हटाएं गए खंड शिक्षा अधिकारी,3 कर्मचारी सस्पेंड

Suspend

Collector’s Action: कार्य में लापरवाही- हटाएं गए खंड शिक्षा अधिकारी,3 कर्मचारी सस्पेंड

विनोद काशिव की रिपोर्ट

जगदलपुर। जगदलपुर कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को हटा कर व्याख्याता पद के लिए रिलीव किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बस्तर में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ सरोजनी उसेंडी को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर नियत किया गया है।

इसी तरह भागीरथी दर्रो सहायक ग्रेड दो को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर भानपुरी विकासखंड बस्तर को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड होगा।

कुलधरा मौर्य सहायक ग्रेड 2 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बस्तर में पदस्थ हैं। कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने के कारण कुलधरा मौर्य सहायक ग्रेड 2 को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड नियत किया गया है।

इसके अलावा गैर शिक्षकीय कार्य में संलग्न चैतराम मुचाकी को प्रभारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (मूल पद व्याख्याता) कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकास खंड बास्तानार को उनके मूल पद संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागमुंडी विकासखंड बास्तानार में शैक्षणिक कार्य करने हेतु भार मुक्त किया गया है।