WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Election Committee Announced : कांग्रेस की चुनाव समिति में राहुल, सोनिया समेत 16 के नाम!  

देखिए, खरगे ने किन नेताओं को इस समिति में शामिल किया! 

Congress Election Committee Announced : कांग्रेस की चुनाव समिति में राहुल, सोनिया समेत 16 के नाम!  

New Delhi : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और उससे पहले के राज्यों के विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी। इस कड़ी में सोमवार को कांग्रेस ने अपनी चुनाव समिति की घोषणा की। इसमें 16 नेताओं के नाम शामिल हैं।

पढ़ना जारी रखें

इस समिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अम्बिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंहदेव, के जे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं। मध्यप्रदेश से इस सूची  में आदिवासी नेता ओंकार मरकाम का नाम चौंकाने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरकाम, राहुल गाँधी की शुरूआती टीम का हिस्सा रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से इस समिति में मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं का नाम नहीं है।

साथ चुनाव लड़ने का संकल्प

कांग्रेस विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है। मुंबई में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था। कांग्रेस ने केंद्र की ओर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र को लेकर रणनीति बनाने के लिए भी बैठक बुलाई है।

खरगे करने वाले हैं अहम बैठक

कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि 18-22 सितंबर तक संसद के विशेष सत्र से पहले पार्टी मंगलवार शाम 5 बजे नई दिल्ली में 10 जनपथ पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक करेगी। इसके बाद रात 8 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने आवास पर समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक भी करेंगे।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि नेता आगामी सत्र की रणनीति पर चर्चा करेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे 16 सितंबर को तेलंगाना के हैदराबाद में नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक बुलाएंगे। इसमें सभी सीडब्ल्यूसी सदस्य, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और संसदीय दल के पदाधिकारी भाग लेंगे।