Congress guilty : सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने ही OBC आरक्षण अटकाया, दोष हम पर लगा रहे

730

Bhopal : प्रदेश के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो अपना पाप छुपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस खुद सुप्रीम कोर्ट में गई, केस लगाया अब वो आरक्षण का केस गवली केस में घुस गया तो इसमें हमारा क्या दोष! कांग्रेस को यदि लग रहा था कि फैसला गलत दिशा में जा रहा है तो वह अपनी पिटीशन वापस ले सकती थी।

यदि एडिशन वापस नहीं ले सकती थी तो उसे रिवीजन में लगाना था। लेकिन, अब कमलनाथजी हम से कह रहे हैं कि आप रिवीजन में जाओ। कांग्रेस अपनी गलती छुपाने के लिए हम पर आरोप लगा रहे हैं। गृह मंत्री ने कांग्रेस पर उंगली उठाते हुए एक शेर भी सुनाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा सुप्रीम कोर्ट में ये केस लड़ रहे कांग्रेस के प्रवक्ता जफर और छिंदवाड़ा की बहन जया की तरफ से मामला लगाया गया।

इसके बाद भी कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है कि आपकी वजह से यह सब हुआ। दरअसल, इन लोगों को लोकतंत्र कभी रास ही नहीं आया। ये हमेशा लोकतंत्र के विरोधी रहे खासकर कमलनाथ जी अब से आए हैं कांग्रेस चुनाव से पलायन करने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस को तो कभी लोकतंत्र पसंद नहीं आया।

कमलनाथ जी वे नेता हैं, जो इमरजेंसी के समर्थक थे उस समय संजय गांधी के खास थे इंदिरा गांधी के खास थे और अब लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई पंच के चुनाव में भी इन्होंने अड़ंगा डाला।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा-