WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress MLA in Trouble : मंत्री को चुनाव में हराने वाले कांग्रेस विधायक पर जानकारी छुपाने का आरोप!

हाई कोर्ट ने नोटिस भेजकर चार हफ्ते में मुकेश मल्होत्रा से जवाब मांगा!

Congress MLA in Trouble : मंत्री को चुनाव में हराने वाले कांग्रेस विधायक पर जानकारी छुपाने का आरोप!

Shyopur : मध्यप्रदेश सरकार के तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से हराने वाले कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाईकोर्ट ने एक नोटिस जारी कर मुकेश मल्होत्रा से 4 हफ्तों में जवाब मांगा है। कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाने का आरोप है, जिसे लेकर पूर्व मंत्री व रामनिवास रावत ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पिछले साल विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत को चुनाव हराने वाले कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा को हाईकोर्ट की ग्वालियर बैंच ने नोटिस जारी किया है। मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ रामनिवास रावत ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि चुनावी हलफनामे में मुकेश मल्होत्रा ने आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए अब हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा को नोटिस जारी कर 4 हफ्तों का वक्त जवाब पेश करने के लिए दिया।
कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद बीते साल विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। उस चुनाव में भाजपा के रामनिवास रावत को कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7364 वोटों से हराया था। वन मंत्री रहते हुए रामनिवास रावत की चुनाव में हार के कारण ये चुनाव दिलचस्प हो गया था।