WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Construction of 8 Roads Soon : मास्टर प्लान में प्रथम चरण की 8 सड़कों का निर्माण जल्द, समीक्षा बैठक में फैसला!

WhatsApp Image 2025 01 20 At 19.32.58

Construction of 8 Roads Soon : मास्टर प्लान में प्रथम चरण की 8 सड़कों का निर्माण जल्द, समीक्षा बैठक में फैसला!

सड़कों के सेंटर लाइन चिन्हांकित करने के महापौर के निर्देश!

Indore : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज सिटी बस ऑफिस में मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण में 8 सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर शहर में मास्टर प्लान के तहत कुल 23 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।

वर्तमान में आरई 2 बिचोली हप्सी से भूरी टेकरी होते हुए नायता मुंडला तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष 22 सड़कों में से प्रथम चरण में 8 सड़कों का कार्य इस सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा।

इन 8 सड़कों को शामिल किया गया

1. सुभाष मार्ग (गोल मंदिर से रामबाग पुल तक): लंबाई 1300 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
2. लिंक रोड (एमआर 10 से एमआर 12 तक): लंबाई 1800 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
3. एमआर 5 (बड़ा बांगड़दा से पीएमएवाय मल्टी तक) : लंबाई 1700 मीटर, चौड़ाई 24 मीटर।
4. भमोरी चौराहे से एमआर 10 व राजशाही गार्डन से होटल वॉच तक : लंबाई 1100 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
5. वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक: लंबाई 1310 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर।
6. एडवास एकेडमी से रिंग रोड तक : लंबाई 3650 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
7. जमजम चौराहा से स्टार चौराहा तक : लंबाई 1920 मीटर, चौड़ाई 30 मीटर।
8. रिंग रोड (खजराना मंदिर द्वार से जमजम चौराहा तक) : लंबाई 1120 मीटर, चौड़ाई 18 मीटर।
बैठक में जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़, अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, नरेश जायसवाल, पराग अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर ने बैठक में निर्देशित किया कि इन सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले इसी सप्ताह सेंट्रल लाइन चिन्हित की जाए और आवश्यकतानुसार संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों और भवन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्य गुणवत्ता और समय सीमा का पालन करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।