
पढ़ना जारी रखें
WHO के चीफ साइंटिस्ट से पहले WHO के कोरोना टेक्निकल हेड मारिया वैन ने भी चेतावनी दी थी कि ओमिक्रोन कोरोना का कोई आखिरी वेरिएंट नहीं हैं। हम इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जान गए हैं, लेकिन सब कुछ जान गए, ऐसा कहना बेमानी होगा। हम वायरस को लगातार ट्रैक कर रहा हैं। लेकिन, इसका म्यूटेशन कई तरह से हो रहा है। अभी ओमिक्रोन लेटेस्ट वेरिएंट है। पर,यह आखिरी वेरिएंट नहीं होगा। अभी कई अन्य वेरिएंट भी आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इतना प्रयास करना जरूरी है कि वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज हो। ओमिक्रोन के ही आधार पर WHO कोरोना के अन्य वेरिएंट्स पर नजर बनाए हुए है। कोरोना का BA.2 रूप BA.1 से ज्यादा तेजी से फैलता है।
दिल्ली में नए मामले घटे
दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में काफी कमी आ गई है। पहली बार कोरोना के एक हजार से कम मरीज मिले थे। इससे पहले 30 दिसंबर 2021 को सबसे कम नए केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में केवल 977 नए केस मिले वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.73 हो गई है। अभी राजधानी में चार हजार से ज्यादा सक्रिय कोरोना के मामले हैं। कोरोना से मौत के मामले अब भी सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि नए संक्रमित मरीजों में से अधिकतर घर पर ही ठीक हो रहे हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ती है।





