
Crackdown on Illegal Firearms : रतलाम में देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, टाटा सफारी कार जप्त!
Ratlam : जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध नियंत्रण एवं सख्त कार्रवाई हेतु SP अमित कुमार द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थी कि कुछ व्यक्ति महू- नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने वाहन में अवैध हथियार के साथ बैठें हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना रिंगनोद के अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। जहां घेराबंदी के दौरान एक काले रंग की टाटा सफारी कार क्रमांक MP- 09- AJ- 0090 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल एवं 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने वाहन सहित अवैध हथियार को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से हथियार कहां से लाएं एवं किसे डिलेवर करने जा रहें थे पूछताछ कर रही हैं। पकड़ाए आरोपी अतुल (29) पिता श्यामलाल राजनोद निवासी इंदौर, अभिराज (38) पिता माधवसिंह बघेल निवासी इंदौर, राहुल (31) पिता जयनारायण सोलंकी निवासी इंदौर, संजय (29) पिता सुरेश मालवीय निवासी इंदौर हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 1 अवैध देशी पिस्टल एवं 1 जिंदा कारतूस, टाटा सफारी कार जब्त की गई। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद, उप-निरीक्षक रघुवीर जोशी, सुधीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, राधेश्याम, रविंद्र सिंह, शोभाराम शर्मा एवं नरेंद्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रहीं!





