WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP News: दिल दहला देने वाली घटना- शादी वाले घर में छाया मातम,बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

बारात आने से पहले पिता ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियां पलभर में गम में बदलीं

230
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

MP News: दिल दहला देने वाली घटना- शादी वाले घर में छाया मातम,बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी

छतरपुर: छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हेरी गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। बारात आने से कुछ घंटे पहले ही पिता ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार प्रकाश बम्हेरी निवासी जय सिंह यादव (45) की बेटी की शादी मंगलवार को तय थी। घर में सुबह से ही हलचल थी। रिश्तेदार और स्वजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। स्वागत सत्कार से लेकर अन्य व्यवस्थाएं अंतिम चरण में थीं और रात में बारात आने वाली थी।

इसी बीच सुबह करीब 7 बजे जय सिंह यादव घर से चुपचाप निकल गए। कुछ समय बाद गांव के बाहर एक पेड़ पर उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। शादी वाले घर में चीख-पुकार शुरू हो गई। दुल्हन बनने का सपना संजो रही बेटी पिता की मौत की खबर सुनकर बेसुध होकर रोने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

*पुलिस कर रही जांच, परिवार सदमे में..* 

प्रकाश बम्हेरी थाना प्रभारी श्याम बैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। जिस घर में खुशियों की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।