WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Cracks in Houses : जोशीमठ के बाद अब UP के अलीगढ़, बागपत में भी दरारें!

लोगों ने बताए इन दरारों के कारण, जांच के आदेश!

WhatsApp Image 2023 01 14 At 9.24.40 PM

Cracks in Houses : जोशीमठ के बाद अब UP के अलीगढ़, बागपत में भी दरारें!

Baghpat : उत्तराखंड के जोशीमठ और कर्णप्रयाग के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी जमीन धंसने की बात सामने आई। यहां के मकानों और इमारतों में दरारों की सिलसिला जारी हो गया। अलीगढ़ जिले के बाद बागपत जिले के ठाकुरद्वारा में भी घरों में दरारें देखी गई। प्रशासन ने इस मामले की जांच भी शुरू करवा दी है। जिला प्रशासन के मुताबिक, फ़िलहाल पांच घरों में दरार देखी गई है।

इन दरारों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। इस मामले में बागपत के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) ने बताया कि जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में चार से पांच घरों में दरारें देखी गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। जल्द ही इस समस्या का कारण और समाधान ढूंढा जाएगा।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 9.25.03 PM

लोगों ने बताया दरारों का कारण
यहां के लगभग 25 घरों में कई दरारें देखी गई, जिनमें से कुछ बहुत ज्यादा बड़ी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि भूमिगत गैस पाइप लाइन डालने के बाद पानी की लाइन से रिसाव हो गया। आशंका है कि इसके कारण जमीन धंस रह रही है।

अलीगढ़ में भी यही स्थिति
अलीगढ़ के कांवरीगंज में भी पिछले सप्ताह दर्जनों मकानों में दरारें देखी गई। दहशत में आए स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के दौरान घटिया काम किया। इस कारण घरों में दरारें आई। अलीगढ़ नगर निकाय के अतिरिक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया। जल्द ही एक प्रारंभिक रिपोर्ट आने की उम्मीद थी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।