CSK IPL Winner : पांचवी बार चेन्नई सुपर किंग आईपीएल विजेता, गुजरात को 5 विकेट से हराया!

रवींद्र जडेजा ने आखिरी बॉल पर किया कमाल

779

CSK IPL Winner : पांचवी बार चेन्नई सुपर किंग आईपीएल विजेता, गुजरात को 5 विकेट से हराया!

Ahmedabad : यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL के फाइनल मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला।

आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। पहली चार गेंदों पर तीन रन आए। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर सीएसके को 10 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद जडेजा ने चौका लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

चेन्नई को 13वें ओवर में दो झटके लगे। मोहित शर्मा के ओवर की पहली तीन गेंदों पर अंबाती रायुडू ने दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। रायुडू ने आठ गेंदों में 19 रन की पारी खेली। इसके बाद अगली गेंद पर मोहित ने धोनी को मिलर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। सीएसके को 12 गेंदों में 21 रन की जरूरत है।

रवींद्र जडेजा का कमाल
सीएसके के हर बल्लेबाज ने इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम योगदान दिया। लेकिन, रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया। आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए चार रन की जरूरत थी। सीएसके ने चार रन स्कोर किए और पांच विकेट से गुजरात को हरा दिया। रवींद्र जडेजा ने 6 गेंद में 15 रन की नाबाद पारी खेली।
धोनी का खाता नहीं खुला। वेपहली गेंद पर ही पवेलियन वापस लौट गए। मोहित शर्मा को दो गेंद में दो विकेट मिले।