WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

DA Hike: नवरात्रि या दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA बढ़ेगा!

डीए 46% पहुंचेगा, इससे तीन महीने का एरियर का भुगतान भी मिलने के आसार!

4% DA Hiked

DA Hike: नवरात्रि या दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA बढ़ेगा!

New Delhi : आने वाला नवंबर का महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियों से भरा हो सकता है। उनकी जेब में ज्यादा पैसा आएगा। अक्टूबर की सैलरी में रिवाइज्ड डियरनेस अलाउंस (Dearness Allowance) को जोड़कर दिया जा सकता है। अक्टूबर के आखिर हफ्ते में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। ऐसे में सैलरी में बढ़ोतरी होना तय है।
जुलाई 2023 के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने का केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार है। इसलिए डीए में 4% बढ़ोतरी होना तय है। ये इजाफा होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में उछाल आएगा। अभी तक कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है। लेकिन, इसमें 4% और जुड़ने पर DA 46% पहुंच जाएगा। इससे तीन महीने का एरियर का भुगतान भी होगा।

डीए बढ़ने से कितना फ़ायदा
4% डीए बढ़ने के बाद अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से कर्मचारियों का पैसा बढ़ेगा। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के हिसाब से कैलकुलेट होता है। मौजूदा 42% से महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत (Dearness Relief) मिलता है। DA बढ़ने के साथ ही सीधे सैलरी में इजाफा होता है, लेकिन सीधे तौर पर 4% DA बढ़ने पर अच्छा पैसा मिलेगा।

1 करोड़ से ज्यादा को फायदा
महंगाई भत्ते में 4% से ज्‍यादा इजाफा होने से 50 लाख से ज्यादा स्थाई केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को फायदा होगा। इसे 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा। इसका ऐलान अक्टूबर के अंत तक संभव है। इसके बाद भुगतान के साथ जुलाई, अगस्त, सितंबर का DA Arrear भी जोड़ा जाएगा। इससे पहले मार्च 2023 में भी महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा था।