WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dead body of leopard found hanging: फंदे पर लटका मिला तेंदुए का शव!

Dead body of leopard found hanging: फंदे पर लटका मिला तेंदुए का शव!

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र स्थित सूरजपुरारोड वीट में एक तेंदुआ की फंदे में फंसने से मौत हो गई। वन विभाग को तेंदुआ का शव पेड़ में फंदे पर लटका मिला है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सड़वा स्थित पंचमुखी हनुमानजी मंदिर के पास पाटन हार में फंदे में फसकर एक तेंदुआ की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुंच गया।

बताते हैं कि किसान द्वारा फसल सुरक्षा के लिए खेत में फंदा लगाया गया था जिसमें तेंदुआ फस गया।

तेंदुआ के गले में फंदा पड़ते ही वह घबरा गया और पेड़ पर चढ़ते ही फंदा खिच गया। बताया जा रहा है कि, घटना के काफी देर तक तेंदुआ तड़पता रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन अमले के सामने ही तेंदुआ की मौत हुई है।

IMG 20230209 WA0014

घटना के बाद वन कर्मी धर पकड़ शुरू कर जांच करनें में लग गए हैं। बड़ामलहरा परिक्षेत्र में काफी दिनों से तेंदुआ की चहल कदमी का मामला चर्चा में है।

तेंदुआ ने बड़ालहरा के आसपास काफी जानवरों का शिकार भी किया है। मृतक तेंदुआ वही है अभी यह स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। तेंदुआ मामले में फिलहाल वन विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही।

मामले में 5 संदिग्ध हिरासत में लिये गये हैं जिनसे पूछताछ जारी है। मामले में DFO मौके पर जांच के लिये पहुंचे हैं।