WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Death By Falling From Crane : क्रेन से लटककर भगवान को माला पहना रहे 4 की मौत! 

क्रेन का संतुलन बिगड़ा, क्रेन गिरी तो 9 घायल भी हुए!

WhatsApp Image 2023 01 23 At 6.22.06 PM

Arakkonam (Tamilnadu) : यहाँ के मंडियाम्मन मंदिर में एक क्रेन से भगवान की मूर्तियों को माला पहनाने की कोशिश में क्रेन पर लटके 4 लोगों की गिरने से मौत हो गई और 9 घायल हो गए। जबकि, इस आयोजन में क्रेन के ऐसे इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया।

यह घटना रविवार शाम की है। अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु त्योहार चल रहा था। इस दौरान चार लोग क्रेन से लटककर भगवान मूर्तियों को माला पहना रहा थे। तभी क्रेन का कंट्रोल बिगड़ा और वह गिर गई।

WhatsApp Image 2023 01 23 at 6.22.07 PM

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई लोग क्रेन पर लटके हुए हैं। उनके हाथ में माला है, वे मूर्तियों को माला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरन कंट्रोल बिगड़ने से क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने क्रेन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालने की कोशिश की।