WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Death From Cardiac Arrest : TI के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत!

इकलौता बेटा पीएससी की परीक्षा दे रहा था, एक पेपर भी दे चुका!

1451
WhatsApp Image 2023 03 27 At 7.52.40 PM

Death From Cardiac Arrest : TI के बेटे की कार्डियक अरेस्ट से मौत!

Indore : महू के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया के 27 साल के इकलौते बेटे हर्ष भदौरिया की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। सुबह अखबार पढ़ने के दौरान उसे तेज खांसी आई और वो गिर गया। घरवालों ने उसे बिस्तर पर लेटाकर डॉक्टर को बुलाया। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अटैक के कारण उसकी मौत हुई। हर्ष पीएससी की तैयारी कर रहा था।

हर्ष के पिता महेन्द्र सिंह भदौरिया महू थाने के टीआई हैं। हर्ष सुबह अखबार पढ़ रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पिता भदौरिया सुबह महू के लिए निकल गए थे। जब उन्हें बेटे हर्ष की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगी, तो वे रास्ते से वापस लौटे। बेटे को लेकर वे ही एमवाय के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। लेकिन, डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष उनका इकलौता बेटा था।

हर्ष पढ़ाई के बाद पीएससी की तैयारी कर रहा था। उसने एक पेपर भी दे दिया था, दूसरा पेपर कुछ दिन बाद होना था। हर्ष के दादा भी शहर में पुलिस में बड़े पद पर रहे हैं। उसके ताऊ आर्मी से रिटायर्ड हैं। भदौरिया भी पंढरीनाथ, खुडैल, हीरानगर और सदर बाजार थाना प्रभारी रह चुके है। अचानक इस हादसे से पूरा परिवार हतप्रभ है। भदौरिया की बेटी की शादी पिछले साल ही हुई है।