WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Death : सोनिया गांधी की माता का इटली में निधन

WhatsApp Image 2022 08 31 At 6.46.25 PM

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता जी का 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार भी किया गया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी और कहा ‘सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला माइनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।’

सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। MPCC के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया है। कई अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी श्रीमती पाओला माइनो के निधन पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मां से मिलने गई थी सोनिया
सोनिया गांधी पिछले हफ्ते अपनी मां से मिलने के लिए गई थीं। यह यात्रा मेडिकल जांच के लिए उनकी विदेश यात्रा का ही हिस्सा था, जहां उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ गए थे। सोनिया अभी विदेश में ही हैं।

राहुल और प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर हैं।