CM शिवराज द्वारा सुबह सवेरे पेयजल प्रबंध को लेकर कलेक्टरों से चर्चा, जानिए आज सुबह किस कलेक्टर से हुई चर्चा

1341

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह सवेरे कलेक्टरों से संबंधित जिले की पेयजल व्यवस्था और अन्य कार्यों के बारे में चर्चा करते हैं। इसी कड़ी में आज सुबह उन्होंने सिवनी कलेक्टर से पेयजल प्रबंध और अन्य महत्वपूर्ण विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा की।

इसी के साथ मुख्यमंत्री ने जनकल्याण की योजनाओं और जिले की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए।

*सीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

पेयजल की व्यवस्था कैसी है? कहीं ठेकेदार गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं?

प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति है? ध्यान रखें कोई हितग्राही छूटे नहीं।

सीईओ जिला पंचायत आप फील्ड में जाते हैं, आपने मकान देखें कैसे बन रहे हैं?

आपके यहाँ नीचे लोग पैसे तो नहीं खा रहे हैं?

कलेक्टर भी ध्यान रखें- आवास प्लस की चिट्ठी एक एक व्यक्ति के घर जाना है।

मुझे नाम जुड़वाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत मिली है, यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाई करो।

आवास प्लस के नाम पर पैसे लेने की कोशिश की खबरें हैं, इसे सख्ती से रोकने का प्रयास करें

यदि यह शिकायत आई तो इसे मैं गंभीरता से लूंगा.

आपके अमृत सरोवर आइडियल बनें, सिर्फ गड्डा नहीं खोदना है। वह इतना सुंदर बने कि वहां झंडारोहण तक हो सके। सामूहिक कार्यक्रम भी करा सके।

सिवनी जनपद में पदस्थ सीईओ की शिकायत है क्या?

मुझे प्रमुख अधिकारियों की रिपोर्ट चाहिए।

इलाके में कुछ पुलिस के अधिकारी कई सालों से पदस्थ हैं। कौन गड़बड़ियों में शामिल हैं, बतायें।

अच्छा परफॉर्म करने वालों की सूची भेजें।

हमें अच्छे अधिकारियों को पुरस्कृत भी करना है.

समाज को तोड़ने की गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूची बनाएँ।

एक जिला, एक उत्पाद के तहत सीताफल की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए अपने क्या किया?

जीरा, शकर चावल का सिवनी में कितना उत्पादन हो रहा है? इसको बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहे हैं? ज़्यादा से ज़्यादा किसान इसका उत्पादन करें, इस पर ध्यान दें।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहे हैं? यह केवल कर्मकांड नहीं है। आप किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें।

कोई क्षेत्र पिछड़ रहा है, तो उसे आगे बढ़ाने के प्रयास करें।

ट्यूरिज्म की दृष्टि से सिवनी को डेवलप करने की कोशिश करें। पेंच के साथ पर्यटन के लिए जिले का रोडमैप बनाएँ।

अलग-अलग समुदायों के बीच दूरियाँ न पैदा हों। हमें सद्भाव का वातावरण बनाना है।

सिवनी जिले को आइडियल बनाएँ।

पेयजल, स्वच्छता, पर ध्यान दें।

गौरव दिवस के आयोजन हेतु सूची भेजें।

किसी ने आंगनबाड़ी एडॉप्ट की है क्या? इसे ठीक से सफल करें। किसान आंगनबाड़ी में अनाज दान करें, इसके लिए उन्हें प्रेरित करें।

गौकशी के मामले में किसी को छोड़ना नहीं है। कुछ माफिया भोले भाले लोगों को आगे कर देते हैं। ऐसे लोगों की पहचान करें।

लव जिहाद नहीं चलेगा।

जनजातीय समाज में विश्वास पैदा करना है। वो हमारे भाई हैं।

कलेक्टर कम के निर्देश सुनते रहे और पूरे समय जी जी करते रहे।

https://youtu.be/afBcRd-ziqY