DPC For IPS Award: 6 SPS अफसरों को अवॉर्ड होगा IPS 

829
DPC For IPS Promotion:

DPC For IPS Award: 6 SPS अफसरों को अवॉर्ड होगा IPS 

भोपाल:राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अफसरों को IPS बनने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2022 की वैकेंसी के लिए राज्य पुलिस सेवा के आधा दर्जन अफसरों को IPS बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। हालांकि इधर यह असमंजस की स्थिति हैं कि वर्ष 2021 के दस पद और वर्ष 2022 की वैकेंसी के 6 पद पर IPS अवार्ड की जाने वाली डीपीसी 27 फरवरी को होगी या नहीं।

 

जानकारी के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अफसरों को IPS अवार्ड होने का नंबर इस साल आ गया है। इस साल इस बैच के भी 6 अफसर IPS बन सकेंगे। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग को भेज दिया है। गौरतलब है कि दिसंबर में केंद्र से एक पत्र गृह विभाग को आया था कि वे वर्ष 2022 की वैकेंसी के बदले में SPS के अफसरों को IPS अवार्ड किए जाने का प्रस्ताव भेज सकते हैं। यह पत्र गृह विभाग से पुलिस मुख्यालय पहुंचा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने भी फरवरी के पहले सप्ताह तक इस प्रस्ताव को तैयार कर गृह विभाग को भेज दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2022 की वैकेंसी पर राजेश व्यास, पदम विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को IPS अवार्ड होगा।

 

*अब तक नहीं हुई DPC*

इधर वर्ष 2021 की वैकेंसी के बदले में दस अफसरों को IPS बनाए जाने की DPC पिछले साल होना थी, लेकिन यह अब तक नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा था कि 27 फरवरी को इनकी DPC हो सकती है,लेकिन अभी इस तारीख पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसमें प्रकाश चंद्र परिहार, विनोद कुमार सिंह, मनीष खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति और सुंदर सिंह कनेश IPS बन सकते हैं। इसमें प्रकाश चंद्र परिहार 1995 बैच के अफसर हैं, जबकि बाकी के अफसर 1996 बैच के हैं।