WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Collectors on Target of Congress : दर्जनभर कलेक्टर कांग्रेस के निशाने पर!  

Collectors on Target of Congress : दर्जनभर कलेक्टर कांग्रेस के निशाने पर!  

Bhopal : प्रदेश में विकास यात्रा के दौरान पन्ना कलेक्टर के भाजपा के पक्ष में दिए गए बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऐसे कलेक्टरों की सूची तैयार कर रही है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को आउट राइट मदद कर सकते हैं। पता चला है कि कांग्रेस के निशाने पर ऐसे कई कलेक्टर हैं, जो कामकाज और इशारों में भाजपा को मदद दे रहे हैं या दे सकते हैं। यही कारण है कि पार्टी कई जिलों के कलेक्टरों पर नजर रख रही है।

 

सूत्रों की बात पर अगर भरोसा किया जाए तो प्रदेश में ऐसे एक दर्जन कलेक्टरों के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस इन कलेक्टरों के खिलाफ आवाज उठाएगी। इन कलेक्टरों के खिलाफ इलेक्शन कमीशन को शिकायत करने के साथ, कांग्रेस के नेता भी लोगों को जानकारी देने के लिए सड़क पर उतर सकते हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कई बार कह चुके हैं कि ऐसे कलेक्टर और अधिकारी जो भाजपा पार्टी के पक्ष में किसी ना किसी तरह से काम कर रहे हैं,को आगामी विधानसभा चुनाव में देखा जाएगा।

जानकारी के अनुसार पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा के बाद जो कलेक्टर कांग्रेस की हिट लिस्ट में फिलहाल हैं, उनमें खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह, ग्वालियर कलेक्टर अक्षय सिंह, दतिया कलेक्टर संजय कुमार, रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शामिल हैं। इन कलेक्टरों में एक-दो को छोड़कर अधिकांश प्रमोटी कलेक्टर हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने आज इस आशय का एक ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘आगामी विधानसभा के चुनाव में मध्य प्रदेश में कमलनाथजी के नेतृत्व में नि:संदेह स्पष्ट बहुमत वाली कांग्रेस की सरकार काबिज होगी ….

प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास को कलंकित करने वाले पन्ना के अयोग्य कलेक्टर संजय मिश्रा का IAS अवार्ड वापस लिया जाएगा।